जैन भवन में महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम का किया गया आयोजन

जैन भवन में महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम का किया गया आयोजन

हापुड़ । वर्धमान एजुकेशन सोसाइटी व जेडनेट एजुकेशन सोसाइटी,व सहयोग सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी बराला, महिला थाना अध्यक्ष हापुर श्रीमती अरुणा रॉय, भाजपा जिला अध्यक्ष हापुर श्रीमती कविता माधरे, श्री करुण शर्मा, श्री आरडी शर्मा, जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे
श्रीमती मीनाक्षी बरवाला ने कहा महिलाओं को कठिन परिस्थितियों में भी अपनी आवाज उठानी चाहिए
श्रीमती कविता माधरे ने कहा यह युग महिलाओं का युग है अब महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े
श्रीमती अरुणा रॉय ने महिलाओं को कठिन परिस्थितियों में बचाव करने के उपाय बताएं
प्रोग्राम का प्रारंभ अक्षिता गोयल, माही गोयल, खुशी गोयल ने महिलाओं पर कविता व गीत गाकर किया
वर्धमान समिति के सचिव आकाश जैन ने महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया
मंच का संचालन जेडनेट एजुकेशन के अध्यक्ष नितिन गोयल द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में आकाश , हितेश मोदी, बादल चौधरी, नीरज शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ शशांक, हर्ष, अमान, रेनू जैन, शैली गर्ग, अंजू गर्ग,लीना शर्मा,अनुराधा, लवी, मोना वर्मा, आशी, चंचल, रेखा, कृतिका, गुंजन
आदि मौजूद रहे












