खेत में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में कार सवार युवकों को देर रात तेंदुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो बनाकर युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे खेत व गांवों में जाने वालें ग्रामीणों दहशत फैल गई। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार देर रात कार सवार कुछ युवक सिम्भावली क्षेत्र के गांव माधापुर मार्ग पर जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में खेत में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया,जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। हांलांकि अभी तक विभाग ने घटना की पुष्टि नहीं की है।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेज जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व
गांव नवादा कलां, धनपुरा, बुकलाना में भी तेंदुआ दिखाई दिया था।












