दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाईकें बरामद

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाईकें बरामद
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही पर 12 बाईकें व तंमचा बरामद किया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों मेरठ के किठौर निवासी सचिन व सिम्भावली निवासी सोवीर उर्फ पप्पू को स्याना रोड पर दादू भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गिया गया है, जिनकी निशानदेही पर विभिन्न राज्यों से चोरी की गई 12 बाईकें व तंमचा बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी आदि अपराधों के आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।












