M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बागपत ने सहारनपुर को हराया

27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बागपत ने सहारनपुर को हराया
हापुड़। जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता (मेरठ ज़ोन – 2025) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में मेरठ ज़ोन की 9 जनपदीय पुलिस क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी (DM) श्री अभिषेक पांडेय ने गुब्बारे उड़ाकर औपचारिक रूप से किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत में दिल्ली बम ब्लास्ट में शहीद हुए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय के साथ विशिष्ट अतिथि श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह, आई०पी०एस०, जे०एम०एस० ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम और जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मालिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक (SP) के बीच हुआ दोस्ताना क्रिकेट मैच रहा। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने बल्लेबाज़ी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना का संदेश दिया।
जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खेल, अनुशासन और पुलिस बल के बीच समन्वय का प्रतीक है।
उद्घाटन के बाद, जे०एम०एस० क्रिकेट स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच बागपत पुलिस और सहारनपुर पुलिस के बीच खेला गया।
सहारनपुर पुलिस पहली 20 ओवर में 126 रन (10 विकेट) स्वतंत्रता ने 42 गेंदों में 51 रन बनाए, तनु काकरान ने 12 रन और विनीत ने 16 रन का सहयोग दिया।
बागपत पुलिस गेंदबाजी अनुज ने 3 ओवर में 3 विकेट, राहुल ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। सचिन, मोनू और कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।
बागपत पुलिस दूसरी 10.3 ओवर में 127 रन (2 विकेट) मोनू ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन (नॉट आउट) और सचिन ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए।
परिणाम: बागपत पुलिस ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर प्रतियोगिता में शानदार आगाज़ किया।
यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में पुलिसकर्मियों के बीच खेल भावना और सौहार्द को बढ़ावा देगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Interesting analysis! The competitive aspect, like in no1jl games, really elevates the experience. Quick onboarding is key – 90 seconds is impressive! Makes it easy to jump into the action & test strategies.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page