M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

गंगा किनारे बसी तंबुओं की अस्थायी नगरी बिखेर रही अनोखी छटा,श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला दिन रात जारी

,हापुड़।

 

गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पौराणिक महाभारतकालीन गंगा मेले स्थल पर श्रद्घालु भैंसा बुग्गी,टै्रक्टर ट्राली,व अन्य वाहनों से पहुंचने का सिलसिला शुरू दिन रात जारी है। गंगा के रेतीले मैदान में बसी तंबुओं की अस्थाई नगरी अनोखी छठा बिखेर रही है। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन मेले की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। रविवार तक गंगा मेले में करीब 15 लाख श्रद्घालुओं ने अपना डेरा डाल दिया है।

गढ़ के खादर क्षेत्र में लगने वाले महाभारत कालीन कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्घालुओं का पहुंचे का सिलसिला दिन रात जारी है। मेले स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं ने गंगा मैया की जय के नारे लगाकर गंगा के रेतीले मैदान में अपने अपने तंबू लगा रहे है। श्रद्घालुओं द्वारा गंगा मैया की गोद में लगाये तंबू से रेतीले मैदान में अस्थायी तंबुओं की अस्थाई नगरी बसनी शुरू हो गयी है। जिस स्थान पर जहां दूर दूर तक कोई दिखाई नहीं देता था। वहां धीरे-धीरे काफी चहल पहल होने लगी है।

गत वर्ष गंगा मेले को श्रद्घालु मिनी कुंभ मेले कानाम भी देने लगे है। इस मिनी कुंभ में प्रतिभाग करने के लिए दूसरे प्रांतों हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान,पंजाब,मध्यप्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्घालु स्नान करने आते है। इस वर्ष मेले में 35 से 40 लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।



मुख्य स्नान में अभी 2 दिन का समय शेष है। लेकिन मेले की तैयारियां अभी भी अधूरी तैयारियों को पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा व उनके अधीनस्थ अधिकारी द्वारा मजदूरों से दिन रात कार्य कराया पूरा कराया जा रहा है। जिससे मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रविवार तक गंगा मेले में करीब 15 ला श्रद्घालुओं ने अपना डेरा डाल लिया है।



——————————–



श्रद्घालु ले रहे झूलों का आनंद



गंगा मेले में बिजली के झूले लगाये गये है। गंगा मेले में पहुंचने वाले श्रद्घालुओं द्वारा झूला झूलकर आनंद लिया जा रहा है। मेले में श्रद्घालुओं के मनोरंजन के लिए अन्य व्यवस्था भी कराई गयी है।



——————–



वैदिक मंत्रों से मां गंगा की भव्य आरती हो रही है



गंगा मेले में प्रतिदिन मुख्य पुजारी पंडित विनोद शास्त्री,पंडित गोविंद शर्मा शास्त्री,पंडित विवेक कृष्ण शास्त्री,पंडित राम कृष्ण,पंडित शैलेश शास्त्री

आदि द्वारा मां गंगा की भव्य आरती की जा रही है।

——-

डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ प्रतिदिन गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। मेले से सम्बंधित तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिससे मेले में आने वाले श्रद्घालुओं का परेशानी नहीं उठानी पड़े।

———–

गंगा का कटान जारी

गढ़ के खादर क्षेत्र में लग रहे गंगा मेले में श्रद्घालुओं द्वारा दिन रात अपना डेरा डाला जा रहा है। गंगा का कटान भी जारी है,जिस पर अधिकारियों द्वारा नजर रखी जा रही है। गंगा के गहरे जल में बेरिकेटिंग भी कराई गयी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Wonderful post but I was wanting to know if you could write a litte more on this topic? I’d be very grateful if you could elaborate a little bit further. Thank you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page