बहू से रेप के प्रयास का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि मामला 26 अक्टूबर का बताया जा रहा है। रात के समय मोहल्ले का ही अशोक नामक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उनकी बहू के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












