फैक्ट्री में तैनात बुजुर्ग चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फैक्ट्री में तैनात बुजुर्ग चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में बुजुर्ग चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जांकारी के अनुसार हापुड़ के बुलंदशहर रोड के शिवगढ़ी निवासी ओमप्रकाश (75) मोहल्ला जगदीशपुरम में स्थित एक रेगुलेटर बनाने वाली
फैक्ट्री में चौकीदारी के रूप में तैनात थे।
देर रात को वह ड्यूटी पर थे, लेकिन सोमवार सुबह फैक्ट्री के कर्मचारी पहुंचे, तो गेट बंद था। काफी देर तक गेट न खुलने पर संदेह हुआ। अंदर झांककर देखा तो ओमप्रकाश जमीन पर पड़े नजर आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।













Understanding game variance is key to smart play! Seeing platforms like p898 club focus on RTP & fair odds (up to 98.7%!) is a good sign. It’s not just luck, you know? 🤔