M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नगर पालिका द्वारा ग़लत टैक्स वसूली के विरोध में व्यापारियों सहित शहर की संस्थाओं ने किया विरोध, बाजार बंद की चेतावनी

नगर पालिका द्वारा ग़लत टैक्स वसूली के विरोध में व्यापारियों सहित शहर की संस्थाओं ने किया विरोध, बाजार बंद की चेतावनी

हापुड़। नगर पालिका परिषद द्वारा ग़लत ढंग से की गुना टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल चीनी वालों के नेतृत्व में शहर की 42 संस्थाओं ने विरोध जताते हुए बाजार बंद की चेतावनी दी है ‌ ।

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान को एक प्रतिनिधिमंडल ने पालिका अधिकारियों पर शासनादेश लागू न करने की मनमानी का आरोप लगाया।

मामले में डीएम से हस्तक्षेप के लिए एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग सहित कई व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने 42 संस्थाओं का पत्र सौंपा।

अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि नगर विकास विभाग ने 28 जून 2024 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें सरकार ने आवासीय, अनावासीय भवनों पर लगने वाले गृहकर, जलकर और सीवरकर के
लिए स्पष्ट रूप से जानकारी दी है। इसके बाद भी पालिका के अधिकारी शहरवासियों पर बोझ डाल रहे हैं, जबकि पहले से ही गलत नियम से पालिका शहरवासियों से टैक्स वसूल रही है। ऐसे में टैक्स की बढ़ोतरी करना गलत है।



उन्होंने कहा कि सरकार की अधिसूचना के आधार पर अब आवासीय कर लगभग 1.5 गुना और अनावासीय कर आवासीय से 2.5 से तीन गुना तक अदा करना पड़ेगा, जबकि शहरवासी पहले से ही इस शासनादेश से ज्यादा का टैक्स अदा कर रहे हैं। इसलिए 50 हजार भवन स्वामियों की इस समस्या को देखते हुए शासनादेश को ही लागू किया जाए।



इस दौरान जिला महामंत्री विपिन सिंहल,सचिन जिंदल , विमेश गोयल, दीपक गोयल, विनोद अग्रवाल, सचिन जिंदल, त्रिलोक चंद गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश और अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page