ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जनसंख्या फाउंडेशन पदाधिकारियों ने विकसित यूपी के लिए भेजे सुझाव, सीडीओ का किया सम्मान

हापुड़-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश के आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसमें जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर के निवास स्थान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने रजिस्ट्रेशन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित लोगों को दी,क्यूआर कोड के द्वारा व्यक्तिगत सुझाव अपने मोबाइल के द्वारा भेजने का आहवान किया।

गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझावमें प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती हुई आबादी व जनसंख्या के असंतुलन को रोकने के लिए सख्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने,एक देश एक क़ानून बनाया जाये,लव जिहाद , धर्मांतरण,घुसपैठ,भूमाफिय़ों पर अंकुश लगाया जाये ,प्रदेश में पुलिस फोर्स की ज्यादा से ज़्यादा भर्ती करके कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जाये,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाईसेंस व रिन्युवल को इन्सपेक्टर राज से मुक्ति दिलाई जाये, किसानों को बीज उर्वरक खाद कृषि रक्षा की दवाईयों की उपलब्धता सही हो,किसानों को फसलों के सही दाम मिले,सोर उर्जा को बढ़ावा दिया जाये ओर उसके पैनल सस्ते उपलब्ध कराये जाये,शहरों में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाये,शहरों में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जाये,प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण न्याय जल्दी मिले,प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये, युवाओं को रोजग़ार उपलब्ध कराये जाये।

इस अवसर नरेन्द्र अग्रवाल,सुन्दर कुमार आर्य,बेगराज नागर,कटार सिंह,पवन हूण,गुलशन त्यागी,पूनम गुप्ता,रविंद्र गुप्ता,अनिल गुप्ता,वैभव आर्य,मुकेश त्यागी,शशि गोयल,इशवरी सिसोदिया ,अनिता गुप्ता,महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश,अर्चना कंसल,ब्रज भूषण अग्रवाल,योगेश शर्मा,धर्मेंद्र,लिले प्रधान,नानक सिंह,परवीन कुमार,अमित गोयल,मुकुल वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page