M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, हमले का दावा

हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। वहीं, वन विभाग का कहना है कि जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं।

क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी मोहिद उर्फ गफूरा और मोहन पाल अपने साथियों के साथ खेत पर चारा काट रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर उनके सामने आ गया। तेंदुए को देखकर किसान लाठी-डंडे लेकर तैयार हो गए। इस दौरान युवक ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया।

किसानों का कहना है कि इसी बीच सामने से बाइक पर आ रहे नफीस पर अन्य तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को झपटते देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर खेतों से निकल कर किसान रास्ते की ओर भागे। इस दौरान किसानों ने देखा कि पास में ही सूरज के खेत के बाहर सड़क के पास एक और तेंदुआ मौजूद है। कुछ ही समय के अंतराल पर तीन स्थानों पर तेंदुए देखकर किसान दहशत में हैं।

वन रेंजर करन सिंह ने बताया कि टीम ने गांव के जंगल में पहुंचकर जांच की। लेकिन, कहीं भी तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page