नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पिकअप से टकराया , दो घायल

, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ता हुआ पिकअप गाड़ी से जा टकराया, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुकेतर के अल्लाबख्शपुर के पास हापुड़ से मुरादाबाद जा रहा
ट्रक विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए एक पिकअप से टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हुए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।












