एलायंस क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया रक्तदान

हापुड़।
एलायंस क्लब हापुड़ माधव ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित किया गया ,जिसमें 75 रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ रक्तदान किया।
अलायंस क्लब हापुड़ माधव द्वारा रक्तवीरो को क्लब का प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, भाजपा हापुड़ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर , संस्था के मल्टीपल चेयरमैन एली अजय बंसल,डिस्ट्रिक गवर्नर एली सुनील शर्मा, एलि अनिल बाजपेई, को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया ।
संस्था के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा ये संस्था आगे भी समाज सेवा हेतु ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
संस्था के सचिव अनुज गोयल ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके किसी की जान बचाने में सहयोगी बन सकता है ।
संस्था के कोषाध्यक्ष प्रियांशु ने कहा कि रक्तदान महादान है जिसको देकर मानवता की मिसाल नगर के रक्तवीरो द्वारा प्रस्तुत की गई ।
संस्था के संरक्षक अनुज मित्तल,अध्यक्ष मोहित अग्रवाल,सचिव अनुज गोयल,कोषाध्यक्ष प्रियांशु गर्ग,
वैभव गुप्ता,मुदित बंसल, सौरभ मित्तल, सौरभ गर्ग, विकास गर्ग,नितिन गुप्ता,ध्रुव गुप्ता,अंकुर अग्रवाल,शशांक अग्रवाल,प्रदीप गर्ग,भुवन जैन,तुषार गर्ग,अरुण जिंदल, मुकुल जिंदल, एवं संस्था की अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।












