मानव सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क आँखों की जांच व मोतियाबिंद का ऑपरेशन कैंप

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
मानव सेवा मिशन व वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में तुलाराम धर्मशाला में निशुल्क आँखों कि जांच व मोतियाबिंद का ऑपरेशन कैंप किया गया ।
संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कैंप में व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की गयी और 140 व्यक्तियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लियें गाजियाबाद भेजे गये जिनका ऑपरेशन आज किया जायेगा तथा 38 जरुरतमंदों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता , मंत्री दिनेश बाहेती , कोषाध्यक्ष राकेश कुमार महेश , पुनीत गोयल , विधायक विजयपाल आढती, राजेंद्र मित्तल , रविन्द्र गुप्ता , राजेन्द्र अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता , दिनेश गुप्ता, मुकेश जावेदिया, सुरेश जिंदल, आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।












