विशेष कैंप में निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण व नवीकरण किया:सर्वेश कुमारी

हापुड़।
श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण करने व योजनाओं में लाभ लेने के लिए ग्राम देहरा रामपुर व बझैड़ा खुर्द में विशेष लगाया गया। जिसमें
कैंप में 18 श्रमिकों का पंजीकरण व 24 का नवीनीकरण किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी।
सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण कराने के लिए ग्राम देहरा रामपुर व बझैड़ा खुर्द में लगाये गये विशेष कैंप में 18 श्रमिकों का पंजीकरण व 24 का नवीनीकरण किया गया। साथ ही श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि कल 4 सितंबर को विभाग द्वारा ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में विशेष कैप लगाया जायेगा। उन्होंने निर्माण श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र या पंचायत सहायक या स्वयं बोर्ड की वैब पोर्टल पर जाकर अपनी पंजीकरण,नवीनीकरण व योजना का लाभ लेने को आवेदन कर सकते है।












