M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड में स्वतंत्रता दिवस समारोह व कृष्णाजन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा, मैनेजर एस्टेट नरेश अग्रवाल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, एनसीसी अधिकारी प्रियंका शर्मा व मोनिका सागर को ध्वजारोहण स्थल तक पायलटिंग करते हुए ले जाया गया। इस के तत्पश्चात् प्रधानाचार्या द्वारा झंडा फहराया गया। एनसीसी अधिकारियों ने तिरंगा को सलामी दी व राष्ट्रगान व झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देश के शहीदों को याद करते हुए विभिन्न नारे लगाए गए। इस के तत्पश्चात् एनसीसी कैडेट्स द्वारा झंडा को सलामी देते हुए परेड का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड के माध्यम से अपने सैन्य कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। उनकी परेड और ड्रिल ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया व कक्षा एक से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा डंबल व लेज्यिम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा ने परेड को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। परेड का संचालन एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा ,थर्ड ऑफिसर मोनिका सागर , पीटीआई सुभाष सिरोही ने किया । कैडेट्स द्वारा परेड विद्यालय से लेकर श्रीगंज रोड से होते हुए कलेक्टर गंज- दिल्ली रोड-गुरुद्वारा -मेरठ तिराहा से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें देशभक्ति गीत नृत्य और नाटक शामिल थे इन कार्यक्रमों में दर्शकों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। किंडरगार्टन के छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही कृष्णाजन्माष्टमी त्यौहार का त्यौहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया। मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। जिसमें सभी ने मिलकर उन्हें पालने में झुलाया व माखन मिश्री का भोग लगाकर पुष्प अर्पित किए गए। व इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाते हुए कहा कि हमारे वीर शहीद जवानों ने अपनी कुर्बानिया से हमें आजादी दिलाई ।हमें अपने देश के उन वीर सपूतों को याद करना चाहिए। हमें आजादी की रक्षा और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य होना चाहिए । हमें अपने देश के संविधान और कानून का सम्मान करना चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए उन्होंने अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने व देश के विकास में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के आयोजकों ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।शिक्षकों और सेवक – सेविकाओ के संयुक्त प्रयास से यह समारोह एक यादगार अवसर बन गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page