विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पंजाबी समाज ने 1947 के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि ,अपनों को याद कर भर आई आंखें

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पंजाबी समाज ने
1947 के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि ,अपनों को याद कर भर आई आंखें
हापुड़। पंजाबी समाज के उन शहीदों को जिन्होंने 1947 के बंटवारे के दौरान देश की खातिर अपने प्राणों की कुर्बानी दी, उनकी याद में पंजाबी सभा समिति, हापुड़ द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सेठ तुलाराम जी की धर्मशाला के बाहर, रेलवे रोड हापुड़ में आयोजन किया किया, जिसमें पंजाबी समाज के लोगों ने 1947 के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पंजाबी सभा समिति (रजि) हापुड़ के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा, सचिव कनिक केहर, संरक्षक सुभाष सहगल, सम्मानित सदस्य बलदेव चुग, पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी, तरुण बाटला, संजय सहगल, सचिन पुष्करणा, विजय शर्मा पत्रकार, कृष्ण गोपाल चुग, श्रीमती पुष्पा खरबंदा, उषा सेठी, दिनेश पाहवा, संजय छाबड़ा, प्रीतम दुआ, विशु चुग, कपिल साहनी, राजेंद्र आहूजा, रवि अरोड़ा, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह, दीपक पेरिस आदि उपस्थित थे












