M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मकान पर तेज आंधी बारिश से हाईटेंशन से गिरा पेड़ , दे रहा है बड़े हादसे को न्यौता

मकान पर तेज आंधी बारिश से हाईटेंशन से गिरा पेड़ , दे रहा है बड़े हादसे को न्यौता
हापुड़।

हापुड़ नगर के अपना घर कॉलोनी मे शुक्रवार को आई तेज आंधी व बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ एन सी सी बटालियन के सामने चौ• अमरजीत सिंह के मकान व 11000 हजार वोट की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया जिससे नीचे खड़े वाहन व बारिश मे खेल रहे बच्चे व राहगीर उसकी चपेट मे आने से बाल बाल बचे , जैसे ही पेड़ गिरने की घटना घटित हुई तुरन्त लोगो ने सभी सम्बन्धित विभाग व उच्च आला अधिकारियों को तुरन्त इस समस्या से अवगत कराया लेकिन घटना के घटित होने के 2 दिन बाद तक भी इतने गंभीर मामले की किसी भी विभाग व अधिकारियों ने कोई समाधानिक कारवाई नही की है आपको बताते चले की आंधी बारिश के चलते जो पेड़ गिरा है वह काफी विशाल वृक्ष है जो 11000 वॉट की हाईटेंशन लाइन व चौ• अमरजीत सिंह के मकान दोनों के उप्पर सयुक्त रूप से झूल रहा है जिससे शुक्रवार को बड़ा हादसा होते हुए बाल बाल बचा लेकिन 2 दिन बाद तक भी कोई समाधान नही होने के कारण यह पेड़ अत्यन्त गम्भीर हादसे को न्यौता दे रहा है !

पीड़ित चौ• अमरजीत सिंह का कहना है कि यह अत्यन्त बड़ा और भारी पेड़ है जो उनके मकान व 11000 वॉट की हाईटेंशन लाइन पर सयुक्त रूप से लटक रहा है शुक्रवार को जब यह हादसा हुआ तब वहा उनके नीचे वाहन क्षतिग्रस्त होने से व वहा बारिश मे खेल रहे बच्चे व गुजर रहे राहगीर व वह स्वयम उसकी चपेट मे आने से बाल बाल बचे जिसकी सूचना उन्होंने तुरन्त सभी उच्च आला अधिकारियों को मौके पर ही दी लेकिन घटना के घटित होने के बाद भी इतने गम्भीर मामले मे अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नही लिया है, उन्होंने दोबारा सम्बन्धित विभाग व अधिकारियों से निवेदन किया है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निवारण किया जाए जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page