आईआईए के लवलीन गुप्ता सचिव व सौरभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया

हापुड़।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा चैप्टर की पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई, इसमें लवलीन गुप्ता को सचिव और सौरभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी की बैठक हुई। पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंहल ने नवनियुक्त चेयरमैन पवन शर्मा के साथ आईआईए फ्लैग को बदलकर बैठक की शुरुआत की। बैठक में पवन शर्मा ने धीरखेड़ा और हापुड़ की औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं जैसे विद्युत, अग्निशमन, एमएसएमई उद्योगों से लेनदारी, उद्यमियों का उत्पीड़न आदि समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वह उद्योगों एवं
उद्यमियों के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
बैठक में सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड कमेटी में चार नए सदस्य मोहित जैन, आकाश शर्मा, दीपांशु गर्ग, राजीव गर्ग को निदेशक के लिए चुना गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया, प्रमोद गोयल, धीरज चुग, सर्वंद्र रस्तोगी, अतुल गोयल,
गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, आईवाईसी आईआईए यूथ विंग की प्रथम कार्यकारी बैठक भी हुई। यूथ विंग के कैप्टन वैभव गुप्ता, उपाध्यक्ष मुदित बंसल और कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग ने युवा उद्यमियों को जोड़ने के लिए चर्चा की। सचिव लवलीन गुप्ता ने बताया कि यूथ विंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़ना है।












