M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलें के समस्त स्कूल व कालेज 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगे बंद , स्कूल खोलने पर होगी सख्त कार्रवाई

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलें के समस्त स्कूल व कालेज 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगे बंद , स्कूल खोलने पर होगी सख्त कार्रवाई

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

डीएम अभिषेक पाण्डेय के आदेश पर कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए 18 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

डीएम अभिषेक पांडेय के निर्देश पर डीआईओएस ने बताया कि
श्रावण मास की शिवरात्रि का त्यौहार इस वर्ष दिनांक 11.07.2025 से दिनांक 23.07.2025 तक मनाया जा रहा है। मुख्य पर्व 23.07.2025 को है एवं उसी दिन जलाभिषेक होगा। जनपद में कॉवड़ियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया है। अतः छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालय, सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०सी० से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, मदरसा बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विद्यालय, समस्त डिग्री कालेज एवं तकनीकी संस्थाओं में दिनांक 18.07.2025 से दिनांक 23.07. 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालय, सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०सी० से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, मदरसा बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों, समस्त डिग्री कालेज/तकनीकी संस्थाओं में दिनांक 18.07.2025 से दिनांक 23.07.2025 तक अवकाश रहेगा। यदि अवकाश में कोई विद्यालय खुला पाया जाता है जो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page