M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के काफिले की कारें आपस में टकराईं , मंत्री सहित दो घायल, डीएम, एसपी मौके पर

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के काफिले की कारें आपस में टकराईं , मंत्री सहित दो घायल, डीएम, एसपी मौके पर

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में टोल टैक्स के निकट दिल्ली से अमरोहा जा रही यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबों देवी के काफिले की कारें अचानक ब्रेक लगने से आपस में टकरा गई। जिससे गाड़ी में मौजूद मंत्री सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें रामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उधर पुलिस ने कार चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा किसी कार्यक्रम में जा रही थी, तभी छिजारसी चौकी के पास दोपहर को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के काफिले के आगे चल रही तीन गाड़ियां अचानक रुक गई। जिसके चलते उनको एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी उन गाड़ियों से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं राज्य मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जिसमें वो मामूली रूप से घायल हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंची और उनको दूसरी गाड़ी से रामा अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने गाड़ी चालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं उपचार के बाद उनका काफिला अमरोहा की तरफ रवाना हो गया।



इससे पूर्व डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर मंत्री का हालचाल जाना और घटना के जांच के निर्देश दिए।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page