ATMS College of Education Menmoms
News

दिल्ली से हापुड़ लाकर प्रेमिका को कार में घूमा रहा था , पत्नी ने पीछा कर पति को पकड़ा, प्रेमिका फरार, वीडियो बना रहे दरोगा को दौड़ाया

दिल्ली से हापुड़ लाकर प्रेमिका को कार में घूमा रहा था , पत्नी ने पीछा कर पति को पकड़ा, प्रेमिका फरार, वीडियो बना रहे दरोगा को दौड़ाया

हापुड़। दिल्ली से अपनी प्रेमिका को कार में बैठाकर हापुड़ जिलें में आराम से घूमा रहे प्रेमी को उस समय झटका लगा,जब पत्नी शक होने पर पति का पीछा कर रही थी और पति को पकड़ लिया, परन्तु इससे पूर्व ही पति ने अपनी प्रेमिका को भगा दिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामा में पति पत्नी की वीडियो बना रहे दरोगा के पीछे पत्नी पड़ गई और मोबाइल मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

थाना देहात के ततारपुर चैराहे से पहले सोमवार की दोपहर एक कार को ओवरटेक करके जबरन रोका गया। दिन दहाड़े सरेबाजार हाईवे पर करीब 500 मीटर ओवरटेक कर कार रोकने से बाजार में हड़कंप मच गया। ओवरटेक करने वाली कार की चालक एक महिला थी। जिसने कार से उतरकर दूसरी कार की खिड़की खोली और एक व्यक्ति का गिरेहबान पकड़ कर बाहर निकाल लिया। फिल्मी अंदाज में हो रहे ड्रामे को देखने के लिए वहां भीड़ एकत्र हो गई। व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था परंतु महिला उसको रोक कर बार बार दूसरी महिला के बारे में पूछ रही थी। यह ड्रामा होते देख एक दरोगा मौके पर पहुंचा और महिला के साथ अभद्रता तथा बदतमीजी मानते हुए व्यक्ति को पकड़ कर ले जाने लगा और एक दरोगा वीडियो बनाने लगा, जिस पर महिला चीख पड़ी और कहा कि ये मेरा पति है और उसके बाद दरोगा को वीडियो बनाने को लेकर भिंड गई, दरोगा महिला से बचने के लिए कार के पीछे छिप गए।

इस बीच थाने से अन्य पुलिस बल भी मौके पर आ गया था। पूछताछ में पता चला कि हंगामा कर रहे दोनों लोग दोनों पति पत्नी है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। पत्नी के अनुसार पति किसी महिला के साथ अपनी कार में आ रहा था। जिसका पत्नी दिल्ली से पीछा करते हुए कार चला कर ला रही थी। परंतु शक होने पर पति ने हापुड़ में लाकर कार को ततारपुर चैराहे पर घुमाया और प्रेमिका को उतार दिया। जिसके बाद पत्नी ने ओवरटेक कर कार को रोका।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page