तेज रफ्तार का कहर : ट्रक में घुसी पिकअप चालक की मौत

तेज रफ्तार का कहर : ट्रक में घुसी पिकअप चालक की मौत
हापुड़ ।पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलर नंबर 108 के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़ से मसूरी जा रहा पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। पिकअप चला रहे मसूरी निवासी शाह अली ट्रक से टकराने से बुरी तरह घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
…….












