99 स्टोर संचालक और युवती में मारपीट, दुकान में हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

99 स्टोर संचालक और युवती में मारपीट, दुकान में हुई हाथापाई का वीडियो वायरल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक 99 स्टोर पर संचालक और एक युवती के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के अंदर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथापाई कर रहे हैं। इस दौरान दुकान में मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोतवाली में शिकायत नहीं दी गई है।











