केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर लीक होने से तीन मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर

केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर लीक होने से तीन मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभी

, हापुड़।

थाना धौलाना के क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर लीक होने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलसे गए। जिससे दो मजदूरों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में कृष्णा ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री है। सोमवार को फैक्ट्री में लेबर काम कर रही थी, तभी बॉयलर तापमान के कारण लीकेज हो गई। जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Exit mobile version