M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

देवर ने किया भाभी से रेप,पति ने दिया तीन तलाक

देवर ने किया भाभी से रेप,पति ने दिया तीन तलाक

हापुड़।

धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार न मिलने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। वहीं, घर में अकेली पाकर देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया।

एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को उसकी शादी गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की अतिरिक्त मांगकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 30 जून की रात पति की गैर मौजूदगी में आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर की शिकायत करने पर पति ने उसे जमकर पीटा और तलाक दे दिया। 25 सितंबर उसने मामले की शिकायत एसपी से की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके दांत तोड़ दिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति ससुर, देवर, सास, चाचा व उसके पुत्र खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page