ATMS College of Education Menmoms
News

नव नियुक्त एसपी व एएसपी का व्यापारियों ने किया स्वागत ,,व्यापारियों की  समस्याओं का होगा समाधान

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

शुक्रवार को पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

     व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल से पुलिस अधीक्षक को आगामी सप्ताह में कांवड़ यात्रा,साइबर क्राइम,शहर जाम के साथ-साथ जिले की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा व्यापरियों व आम जनता के साथ खड़ी है,किसी को किसी प्रकार की परेशानी होती है,तो सीधे संपर्क करे प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा व कावड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक वस्तुओं/सामाग्री की सप्लाई बाधित न हो उसके लिए वाहनो के पास निर्गत किए जाएंगे,प्रशासन द्वारा एक बार कोड जारी किया गया है। जिसके माध्यम से वाहन पास हेतु आवेदन कर सकते है।

      इस अवसर पर चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल,जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले),विपुल अग्रवाल,वरिष्ठ उपाधक्ष संजय डावर,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र मोनू,जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल (आढ़ती),जिला महामंत्री मनीष सिंघल (ट्रक वाले),जिला मीडिया प्रभारी दीपक बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे। 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page