M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेलवें की लापरवाही से बेपटरी हुआ मालगाड़ी का डिब्बा, हादसा बचा

हापुड़। हापुड़ रेलवें जक्शन पर शुक्रवार सुबह यूरिया लेकर आई एक मालगाड़ी का एक डिब्बा हापुड़़ के मालगोदाम पर बेपटरी हो गया। जिससे रेलवें अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। क्रेन की मदद से पहियो को पटरी पर रखा जा रहा है। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हापुडं रेलवें स्टेशन पर शुक्रवार सुबह यूरिया से भरी एक मालगाड़ी आई,जो मालगोदाम के यार्ड की तरफ चली तभी ट्रेन की सबसे आखिरी बोगी के दो पहिए बेपटरी हो गए। करीब 10 मीटर तक जब ट्रेन आगे की ओर बढ़ी तो अचानक से ट्रेन के नहीं खिसकने पर चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद रेलवे इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे के दो पहियों को बेपटरी देखा।

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर पता चला कि मालगाड़ी ज्यादा पीछे जाने की वजह से बेपटरी हो गया। क्रेन की मदद से पहियों को पटरी पर रखवाया जा रहा है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page