बाल्मीकि समाज ने की सांसद चन्देशखर की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

हापुड़। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने लोकसभा सांसद चंद्रशेखर पर मध्य प्रदेश निवासी वाल्मीकि समाज की महिला का मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय मुख्य निर्देशक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड़ ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर ने विवाहित होने के बाद भी महिला को विवाह का
झांसा देकर शोषण किया। वाल्मीकि समाज महिला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में जिलास्तर पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का पुतला फूंककर आंदोलन करेगा।
मेरठ मंडल प्रमुख दीपक चन्द्रा ने मुख्यमंत्री से सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कहा कि सांसद की सदस्यता समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से भी अपील की जाएगी। इस मौके पर रोबर्ट चौधरी, गौरव वाल्मीकि, अर्जुन चौधरी, नितिन वाल्मीकि, प्रयांशु मौजूद रहे।












