M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

50 हजार रुपए के विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

50 हजार रुपए के विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में देर रात 50 हजार रुपए के मामूली विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले निवासी उमेश (32) पुत्र नरेश के रूप में हुई है। वह लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर शराब के लिए अपनी पत्नी व परिजनों पर पैसों का दबाव बनाता था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि उमेश ने अपनी पत्नी संगीता व परिजनों से 50 हजार रुपए मांगे थे। जब उन्होंने ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उमेश व छोटे भाई दीपांशु में विवाद हो गया और छोटे भाई ने आवेश में आकर घर में रखे चाकू से बड़े भाई पर हमला कर लिया। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आवश्यक नमूने जांच के लिए एकत्र किए। मृतक की पत्नी संगीता ने थाने में तहरीर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page