ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगों ने की 17.5 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगों ने की 17.5 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 17.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर निवासी आसिफ ने बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने एक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर खेलना शुरू किया था। शुरू में जब उन्होंने छोटी-छोटी राशि निकाली, तो उन्हें आसानी से पैसे मिल गए, जिससे उन्होंने उस प्लेटफार्म पर भरोसा कर लिया।
उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद उन्होंने बड़ी राशि को जमा किया, लेकिन जब उन्होंने उसे निकालने का प्रयास किया, तो वेबसाइट ने पैसे देने से मना कर दिया। वेबसाइट द्वारा अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें पैसे देने से इंकार किया गया। जिससे उन्हें कुल मिलाकर 17,50,000 रुपये की ठगी का सामना करना पड़ा।
थाना साइबर क्राइम के प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











