M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

स्मार्ट मीटरों को लेकर महिलाओं ने किया एसई कार्यालय पर प्रदर्शन व हंगामा

स्मार्ट मीटरों को लेकर महिलाओं ने किया एसई कार्यालय पर प्रदर्शन व हंगामा

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

स्मार्ट मीटरों से परेशान से आवास विकास कालोनी क्षेत्र की महिलाओं सहित उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हंगामा कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की।

उपभोक्ताओं ने कहा कि इनके सामने बड़ी समस्या यह है कि वह एडवांस बिल जमा करने में समर्थ नहीं हैं। इसके अलावा बैलेंस होने पर बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा मीटर तेज चल रहा है। उनका बिल अचानक बढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर सुविधा की जगह मुसीबत बन गए है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान के बाद भी बिजली विभाग उनके प्रीपेड मीटर नहीं हटा रहे है। उन्होंने जल्द प्रीपेड मीटर के स्थान पोस्टपेड व्यवस्था कराने की मांग की है।

प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाने का प्रयास किया, परन्तु महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page