ATMS College of Education Menmoms
News

22 लाख के क्रिडेट कार्ड पर ऋण लेनें के मामलें में पेट्रोल पंप संचालक दंपती पर एफआईआर

हापुड़। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने पिलखुवा पेट्रोल पंप संचालक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। दंपती पर विभिन्न बैंकों से पंप कर्मी के नाम बनवाए २२ लाख के क्रिडेट कार्ड पर ऋण लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप है।
पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा निवासी रविंद्र कौशिक ने कोर्ट के आदेश पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 2018 में रिलांयस रोड के सामने एनएच-9 किनारे स्थित निर्मल गैसोलिन पंप पर नोकरी करता था। आरोप है कि पंप संचालक दंपती ने रविंद्र को बातों में फसांकर एचडीएफसी, आरबीएल और आईसीआईसीआई बैक के 22 लाख के केडिट कार्ड बनवा दिए, और धनराशि पंप पर काम में ले ली और उक्त कार्डो पर जम्बो ऋण भी ले लिया। उसे समय पर जमा करने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि ऋण की धनराशि जमा करने के स्थान पर दंपती ने उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसे लेकर वह और उसका परिवार दहशजदा है। ऋण जमा करने की बात कहने पर दंपती जान से मारने और फर्जी मुकदमा में जेल भेजने की धमकी देता है।

एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद के कविनगर निवासी शीतल और उसके पति शुभेन्दु कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page