2 दुकानों में चोरी का पर्दाफाश, 3 चोर गिरफ्तार: तमंचा, नकदी और चोरी का सामान बरामद

2 दुकानों में चोरी का पर्दाफाश, 3 चोर गिरफ्तार: तमंचा, नकदी और चोरी का सामान बरामद
हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो दुकानों की चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तंमचें नकदी और चोरी का सामान बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि रात पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोनाड विश्वविद्यालय कट के पास से 3 संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान गांव आजमपुर दहपा निवासी परवेज उर्फ बोडा, सोनू और *कस्बा जारचा निवासी अमन के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी में 1 तमंचा, 2 चाकू और 3,230 रुपये नकद बरामद किए। कड़ाई से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हुआ। इसमें 1 प्रिंटर, 2 खाली गैस सिलेंडर, मोबाइल ऑयल के 5 डिब्बे और मिस्त्री के औजार शामिल हैं।
पूछताछ में तीनों ने क्षेत्र की दो दुकानों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। बरामद सामान दोनों ही चोरी के मामलों से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइकें भी जब्त कर ली हैं।











