ATMS College of Education Menmoms
GhaziabadNewsUttar Pradesh

धर्म परिवर्तन कराने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हर सप्ताह जमा होते थे

खोड़ा के मधु विहार कॉलोनी स्थित ब्यूटी पार्लर में धर्मांतरण के प्रयास के मामले में अब जांच एजेंसियां ​​भी सतर्क हो गई हैं. सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों के अधिकारी मामले के हर एंगल और पहलू पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि पादरी समेत तीन लोगों से जुड़े लोग हर हफ्ते शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर में इकट्ठा होते थे

पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण के आरोप में भाजपा की बटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की खोड़ा मंडल संयोजिका सुनीता अरोड़ा ने लोगों की मदद से पादरी इब्राहिम और उसकी पत्नी रीबा व पार्लर की संचालिका बबीता को पकड़ने में कामयाब हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया था, लेकिन अब खोड़ा पुलिस मामले में सुराग जुटाने में लगी है। सूत्रों का कहना है कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी में दो महीने पूर्व हुए इसी तरह के मामले के बाद अब खोड़ा में ऐसा प्रकरण सामने आया है। लिहाजा जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वह उच्च अधिकारियों से लगातार जानकारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में सामने आया कि पादरी समेत तीन लोगों के साथ आठ से दस लोग जुड़े थे , जो हर सप्ताह ब्यूटी पार्लर में आकर बैठक करते थे। यही लोग भोले-भाले लोगों को पकड़कर निशाना बनाते थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्होंने कितने लोगों का धर्मांतरण कराया है। पुलिस इनके फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तीनों को जेल भेज दिया है। विवेचना में सबूत एकत्रित किये जा रहे हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page