जमीन के नाम पर लाखों की ठगी

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक प्रोपर्टी डीलर पर का प्लाट दिखाकर 31 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित दीपक सैनी ने कई महीनों तक रुपये वापस न मिलने पर एसपी को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी दीपक ने आरोप लगाया है कि गढ़मुक्तेश्वर में रहने वाले एक तदाकथित नेता एवं प्रापर्टी डीलर ने
उसे बक्सर गांव में अपना 1800 वर्ग गज का प्लाट दिखाया। इसके बाद उसने प्लाट बेचने के नाम पर 20 लाख आरटीजीएस, एक लाख रुपये फोन पे और 10 लाख रुपये नगद लिए। लेकिन बैनामा नहीं किया। दीपक का कहना है कि वह
पिछले कई महीनों से रुपये वापस मांगने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन प्रापर्टी डीलर ने कोई जवाब नहीं दिया। मामले में दीपक ने सिंभावली एवं गढ़ कोतवाली में भी कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है उक्त नेता पर पहले से ही अवैध हथियार रखने और जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज हैं।












