HapurNewsUttar Pradesh
सड़क किनारे पड़े शव को पुलिस ने किया बरामद, भेजा पोस्टमार्टम को

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ पर मनोहर रीजेंसी के निकट बुधवार को एक शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।












