News
12 लाख के मादक पदार्थ संग चार तस्कर गिरफ्तार गांजा
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240330-wa0043748442712602026933-1024x768.webp?resize=780%2C585&ssl=1)
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने एनएच-9 पर पलवाड़ा के पास स्कूटी सवार चार युवकों को 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस टीम पलवाड़ा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। तभी दो स्कूटी पर चार युवक आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी फरार होने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए चारों युवकों अमित,नदीम,आरिफ व नसीम को दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि ,वे आसपास के जनपदों में गांजा सप्लाई करते हैं। बरामद माल की कीमत करीब 12 लाख रुपए है। आप पुलिस माल खरीदने वाले व्यक्तिकी तलाश में जुटी है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E28221278430175455908-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E22641799316437116116-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)