भीषण गर्मी में गुड मॉर्निंग ग्रुप ने बांटा रूहअफजा शरबत, राहगीरों ने बुझाई प्यास

भीषण गर्मी में गुड मॉर्निंग ग्रुप ने बांटा रूहअफजा शरबत, राहगीरों ने बुझाई प्यास
सामाजिक सेवा के तहत किया शरबत वितरण, संजय डावर, महेंद्र बंसल समेत कई सदस्य रहे मौजूद
हापुड़। भीषण गर्मी और लू के बीच शहर में गुड मॉर्निंग ग्रुप ने राहगीरों को राहत देने के लिए रूहअफजा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रुप के सदस्यों ने चिलचिलाती धूप में गुजर रहे लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।
सदस्यों ने खुद परोसा शरबत
कार्यक्रम में ग्रुप के संजय कुमार डावर, महेंद्र बंसल, धर्मपाल बाटला, जयभगवान गौतम, राम नारायण जिंदल, कैलाश चंद गोयल, हरीश सूरी, राजेश नारंग, यशपाल तनेजा, डॉ. राम अवतार शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, पुष्कर शर्मा, राजेंद्र सैनी, रोहित सिंह, विनोद सेठी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने खुद स्टॉल पर खड़े होकर राहगीरों, वाहन चालकों और मजदूरों को शरबत वितरित किया।
गर्मी में राहत पाकर खिले चेहरे
गुड मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत यह सेवा कार्य किया गया है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना ही ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है। ठंडा शरबत पीने के बाद राहगीरों के चेहरे पर संतुष्टि दिखी। ग्रुप आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लेता है।











