तिरपाल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

तिरपाल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तिरपाल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत व घंटों बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला किशनगंज नई आबादी स्थित तिरपाल फैक्ट्री इनाम टेक्सटाइल है। रात के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़की और आग तेजी से फैल गई। जिससे हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में धागा और कपड़ा मौजूद होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद कारीगरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री मालिक यूसुफ के अनुसार, आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।











