M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ की वर्णिका अग्रवाल ने CA परीक्षा में पाई सफलता, शहर का बढ़ाया मान

हापुड़ की वर्णिका अग्रवाल ने CA परीक्षा में पाई सफलता, शहर का बढ़ाया मान

शिवपुरी निवासी समाजसेवी विजय अग्रवाल की पोती ने कड़ी मेहनत से रचा इतिहास, बहन डॉक्टर और भाई भी CA

हापुड़। नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी वर्णिका अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। समाजसेवी विजय अग्रवाल की पोती और रूचि अग्रवाल व अजय अग्रवाल की बेटी वर्णिका की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

परिवार में खुशी की लहर
वर्णिका ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर CA की परीक्षा पास की है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्णिका की कामयाबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

बहन डॉक्टर, भाई भी CA
वर्णिका की बड़ी बहन डॉ. वंशिका अग्रवाल हैं और भाई विभू अग्रवाल भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पढ़ाई-लिखाई के माहौल में पली-बढ़ी वर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है।

वर्णिका ने कहा, “लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने से हर सपना पूरा किया जा सकता है।” हापुड़वासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page