HapurNewsUttar Pradesh
मासूम बच्चे से कुकर्म का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उनके मासूम बेटे के साथ गांव के ही किशोर पर कुकर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक किशोर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे (6) को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया व किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।











