M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व सैनिकों ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर डीएम,एसपी को लगाया झंडा,स्मारिका का किया विमोचन

हापुड़। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हापुड़ द्वारा पूर्व सैनिको सहित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस जिलाधिकारी मेघा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर जिलाधिकारी को झण्डा लगाकर मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मेघा रूपम व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाण्डिल्यायन द्वारा झण्डा दिवस की स्मारिका का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद वासियों से अपील की गयी की वह इस अवसर पर अधिक से अधिक दान देकर इस पुनित कार्य में सहयोग करें एवं सेनाओं का मनोबल बढायें।

इस मौकें पर जिला सैनिक बन्धु उपाध्यक्ष वारंट आफिसर मनबीर सिंह, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष केप्टन राजेश पाल, ए०ई०डी०सी० जिलाध्यक्ष हवलदार शाहिद, प्रदेश अध्यक्ष हवलदार के०पी० सिंह, महीपाल सिंह, गोपीचन्द, एस०सी० शर्मा, विनोद कुमार भाटी आदि मौजूद थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page