M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा,घरों में उतरा करंट,उपकरण फूंके,महिला झुलसी,

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा,घरों में उतरा करंट,उपकरण फूंके,महिला झुलसी,

-विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने किया जमकर हंगामा

-एचटी लाइन को कोई तार नहीं टूटा,जर्जर एचटी लाइन के तार बदले गये:एसडीओ

,हापुड़ ।

बुलन्दशहर रोड स्थित मोहल्ला रफीक नगर में बीती रात्रि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने घरों में करंट उतर आया,और बिजली के उपकरण भी फूंक गये,एक महिला मामूली रूप से झुलस गयी। जिसके विरोध में लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ ींगामा किया। मोहल्लावासियों की मांग पर जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन बदलवाई गयी।



      जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रफीकनगर निवासी फाजिल के घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार बीती रात्रि टूटकर गिरने से कुछ घरों में हाई वोल्टेज आने लगे। अचानक हाई वोल्टेज बिजली आने पर मोहल्ले निवासी फाजिल, महबूब, आरिफ, रजूब,जुनैद,बिलाल आदि के घरों में बिजली के उपकरण फूंक गये। इस दौरान बुजुर्ग महिला नाजिमा खातून भी घर के उपकरण के चलते कंरट से  झुलस गई।



घटना की सूचना मिलते ही बिजली अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे,परन्तु लोगों ने उन्हें तार नहीं छोडऩे दिया और जमकर हंगामा किया। बाद में अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कर मामला शांत किया।



 इस सम्बंध में एसडीओ प्रथम ने बताया कि मोहल्ला रफीक नगर में एचटी लाइन को कोई तार नहीं टूटा है,बल्कि मोहल्लेवासियों की मांग पर जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार बदले गये है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page