fbpx
News

हर घर तिरंगा झंडा लगाने से देश भक्ति जागृत होगी-एडवोकेट अभिषेक तोमर


धौलाना।भाजपा के मंडल महामंत्री अभिषेक तोमर एडवोकेट व वह महिला मोर्चा की जिला मंत्री रेनू सिसोदिया ने घर घर जाकर लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किए और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। अमृत महोत्सव में देश के युवा जहां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं वही मातृशक्ति भी अमृत महोत्सव मनाने में किसी से पीछे नहीं रही। तिरंगा बांटते समय भारत माता के जयकारे वह देश के शहीदों के नाम के जयकारे लगते रहे। वहीं लोगों में एक उत्साह दिखाई दिया। 75 वा स्वतंत्रता का दिवस इस बार हर घर मनाया जाएगा ।

वही लोगों में बढ़-चढ़कर देश भक्ति दिखाई दे रही है। रेनू सिसोदिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद तिरंगा झंडे का सम्मान करते हुए उसको उतार कर अपने घर में सुरक्षित रखें। तिरंगे झंडे का कहीं अपमान नहीं हो जाए ।इसलिए झंडे को सही और सीधा लगाया जाए। वहीं अभिषेक तोमर ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरा सप्ताह ही घर-घर तिरंगा लगाने के अभियान में लोगों में जुनून दिखाई दिखाई दिया। स्कूलों द्वारा भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा हर गली मोहल्ले से निकाली गई जिससे हर गली मोहल्ला देश भक्ति में हो गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री संदीप राणा, विक्की राघव, सौरभ राणा, आदर्श तोमर ,गीत तोमर मुकेश शर्मा, शकुंतला देवी,काजल ,नेहा आदि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page