M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsUttar Pradesh

ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की गई

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ससुरालियों ने खुदकुशी करना बताया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के गांव हैदरपुर निवासी पवन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 6 वर्ष पूर्व पुत्री अंजलि की शादी औद्योगिक क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी राकेश के साथ की थी। पति राकेश, सास रामपाली, देवर राजेश, ननदोई राजपाल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते थे। जमीन बेचकर ससुरालियों को साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे।

उसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा। रविवार की रात में उसे फोन कर जानकारी दी गई कि अंजलि की ससुरालियों ने हत्या कर दी। जब वह गोपालपुर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। ससुरालियों ने अभद्रता करते हुए पुलिस को सूचना नहीं देने के लिए दबाव बनाया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page