M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

टावर कम्पनी में असम में नौकरी कर पिलखुवा निवासी तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी व आसाम में टावर कम्पनी में नौकरी कर रहे तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव सिखेड़ा निवासी चांद (20) , शादाब (26 ) व कादिर व युनुस (25) आसाम की एक टावर कंपनी में ठेकेदारी पर टावर लगाने का कार्य किया करते थे।

परिजनों के अनुसार रविवार की देर रात वह कार द्वारा अपने एक साथी को एयरपोर्ट पर छोड़ने गये थे। जहां से वापसी के दौरान उनके वाहन की टक्कर किसी घोड़ागाड़ी से हो गई। जिसमें चारों बुरी तरह से घायल हो गये थे, जहां चिकित्सकों ने चांद, युनुस और शादाब को मृत घोषित कर दिया। जबकि कादिर गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।



घटना की सूचना परिजनों को लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page