पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को मारी गोली, घायल सहित दो बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को मारी गोली, घायल सहित दो बदमाश गिरफ्तार, चार फरार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मार दी तथा घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि चार बदमाश फरार हो गए।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस सर्विस रोड पर मंसूरपुर कट पर चैकिंग कर रही थी, इस समय तातारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और तेजी से गाड़ी दौडाने लगा हम पुलिस वालो द्वारा इसका पीछा किया तो गोंन्दी कट पर अपने आप को घिरा देख उक्त छोटे हाथी मे सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को छोड़ कर खेतो की तरफ अलग अलग दिशा मे दौड़ने लगे इनमे से एक व्यक्ति नें पुलिस वालो पर जान से माँरने की नियत से फायर कर दिया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मोहसिन पुत्र गफ्फार निवासी रतुपूरा थाना से सिंभावली जनपद हापुड़ हाल निवासी मोटी कॉलोनी हापुड़ के दाहिने पैर में गोली लग गई गिर गया जिसे तत्काल इलाज के लिए सीएससी हापुड़ भेजा गया तथा जुबेर पुत्र ताहिर निवासी करीमपुर हापुर चुंगी थाना हापुड हापुड़ को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ लिया गया तथा चार अन्य बदमाश अमन पुत्र शरीफ निवासी पुरानी चुंगी रामपुर रोड थाना हापुड नगर, हापुड़ , चमन पुत्र शरीफ निवासी पुरानी चुंगी रामपुर रोड थाना हापुड़ नगर हापुर,कैफ पुत्र गफ्फर सहवेज पुत्र इदरीश अंधेरे का फायदा उठाकर मोके से भागने में कामयाब रहे जिसकी काबिंग/ तलाश की जा रही है।व
उन्होंने बताया कि मोके पर दो अभियुक्त मोहसिन व जुबेर को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा, व एक खोका कारतूस तथा एक छोटा हाथी व चोरी की गई एक भैस बरामद हुई है ।












