ATMS College of Education Menmoms
News

प्रदेश में सोमवार 7फरवरी से खुलेंगे स्कूल व कॉलेज,नियमों का करना होगा पालन


लखनऊ।
कोरोना की तीसरी लहर कम होते ही राज्य में फिर से धीरे-धीरे स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में 6 फरवरी के बाद स्कूल कॉलेज को गाइडलाइन के तहत खोल दिए जाएंगे। जिसमें स्कूल परिसर को साफ रखना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना फेस कवर करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पूरे स्टाफ और शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज़ लगी होनी चाहिए। कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं पर बाद में निर्णय लिया जायेगा।

प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 7 तारीख से स्कूल खोले जाएंगे। जिसमें कोविड-19 का पूरी तरीके से पालन किया जाएगा। स्कूल 9वीं से 12वीं क्लास तक खुलेंगे। स्कूल खोलने को लेकर शासन की ओर से विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे।

गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल परिसर को साफ और सैनिटाइज रखा जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे, जिसमें भीड़ जुटे. मास्क पहनना और फेस कवर करना अनिवार्य होगा. हॉस्टल वाले स्कूलों में दो बेड्स के बीच उचित दूरी रखनी होगी. इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन ने 6 फरवरी तक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था. इस दौरान स्कूलों को सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई थी. इससे पहले ये आदेश 30 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था, जिसकी डेट आगे बढ़ाकर 6 फरवरी कर दी गई थी. इससे पहले सरकार ने अभियान चलाकर स्टाफ व शिक्षकों का टीकाकरण कराया था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page