ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

विदेश में नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी नजाकत अली ने बताया कि उनकी मुलाकात चार माह पूर्व सिंभावली के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे सऊदी अरब में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलवाने की बात कही। उसने तीन लाख रुपये का खर्चा बताया। अच्छे वेतन और विदेश में नौकरी की बात सुनकर वह आरोपी के झांसे में आ गया। उसने आरोपी युवक को किसी तरह इंतजाम कर तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग सकी। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से मना कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page