भाजपा नेत्री राखी शर्मा बनी भाजपा भाजपा नगर उपाध्यक्ष

भाजपा नेत्री राखी शर्मा बनी भाजपा भाजपा नगर उपाध्यक्ष
हापुड़ । भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे द्वारा जारी हापुड़ नगर दक्षिणी मंडल की कार्यकारिणी में समाजसेवी व दक्षिण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व नगराध्यक्ष राखी शर्मा को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व राष्ट्रीय व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी की पत्नी व समाजसेवी व दक्षिण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व नगराध्यक्ष राखी शर्मा को नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
नव मनोनीत नगर उपाध्यक्ष राखी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस विश्वास के साथ संगठन द्वारा उन्हें महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है वह उसको पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ निर्वाहन करेंगे तथा पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे व पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
उनके मनोनयन पर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।











